फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में बोले पीएम मोदीः आंदोलन बनेगा डिजिटल पेमेंट

Mon, 27 Feb 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पर संतोष जताते हुए इससे भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में मदद मिलने की बात कही है। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने रिकार्ड तोड़ अन्न उत्पादन के लिए भी किसानों को बधाई दी। बेटियों के प्रति सोच बदलने पर खुशी जाहिर की। स्वच्छता और शौचालय को लेकर अवरोध तोड़ने का आह्वान करते हुए एक आईएएस अधिकारी द्वारा टायलेट पिट साफ करने की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस दौरान बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल परीक्षण और इसरो की ओर से मेगा मिशन के तहत एक साथ विभिन्न देशों के 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए जाने की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन से भ्रष्टाचार को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्हें खुशी है कि देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर सौ लोगों को भीम एप का इस्तेमाल सिखाने का आह्वान किया। 

इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं ने देश की अपील को स्वीकार करते हुए रिकार्ड तोड़ अन्न का उत्पादन किया। इस साल 2700 लाख टन से ज्यादा खाद्यान्न पैदा हुए। इस दौरान पीएम ने किसानों को दालों की खेती करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बेटियों के प्रति सोच बदलने पर गहरा संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर उत्सव का समाचार मिलना उन्हें खुशी देता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटी बचाओ अभियान ने जनांदोलन का रूप ले लिया है। तमिलनाडु में बाल विवाह में कमी आई है। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश को दुनिया में गौरव हासिल हुआ है। भारत ने रक्षा के क्षेत्र में बैलिस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल से सैकड़ों किमी दूर से भी दुश्मन के मिसाइल को नष्ट किया जा सकेगा। इसी प्रकार इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण कर नया इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें