फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात: पीएम मोदी ने साझा की पत्रिका, अगले संस्करण से जुड़ने का आह्वान किया

Sun, 17 Apr 2022 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, पिछले महीने के मन की बात पर यह एक दिलचस्प पत्रिका है, जिसमें हमने कई विषयों, जैसे भारत के निर्यात में बढ़ोतरी, आयुर्वेद स्टार्टअप, जल संरक्षण और पारंपरिक मेलों पर चर्चा की। 24 अप्रैल को अगले संस्करण से जुडे़ं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@air
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के पिछले संस्करण पर आधारित एक पत्रिका साझा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से 24 अप्रैल को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात के अगले संस्करण से जुड़ने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, पिछले महीने के मन की बात पर यह एक दिलचस्प पत्रिका है, जिसमें हमने कई विषयों, जैसे भारत के निर्यात में बढ़ोतरी, आयुर्वेद स्टार्टअप, जल संरक्षण और पारंपरिक मेलों पर चर्चा की। 24 अप्रैल को अगले संस्करण से जुडे़ं। 

मन की बात’ एक रेडियो कार्यक्रम है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित होता है, जिसमें प्रधानमंत्री राष्ट्र के साथ संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के अपने पिछले कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र, विशेष रूप से आयुष क्षेत्र में स्टार्टअप को सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं में सामग्री को ऑनलाइन करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें