पीएम मोदी ने की मणि मारन के कार्यों की सराहना
रेडियो शो के प्रसारन के दौरान पीएम मोदी ने मणि मारन के काम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणि मारन जी ने महसूस किया कि अगर आज की पीढ़ी तमिल पांडुलिपियों को पढ़ना नहीं सीखेगी, तो यह बहुमूल्य धरोहर खो जाएगी। इसी सोच के साथ उन्होंने शाम की कक्षाएं शुरू कीं, जहां छात्र, युवा, शोधकर्ता सभी आकर ताड़पत्र पांडुलिपियों को पढ़ना सीखने लगे। आज उनके प्रयासों से कई लोग तमिल सुवडीयियाल को पढ़ने और समझने में निपुण हो गए हैं। कुछ छात्रों ने तो इन पांडुलिपियों पर आधारित पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली पर शोध भी शुरू कर दिया है।
ज्ञान भारतम मिशन का किया जिक्र
पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सरकार ने इस साल के बजट में एक ऐतिहासिक पहल 'ज्ञान भारतम मिशन' की घोषणा की है। इसके तहत प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और एक नेशनल डिजिटल रिपॉजिटरी बनाई जाएगी, जिससे दुनिया भर के छात्र और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा से जुड़ सकें।
ये भी पढ़ें:- Khudiram Bose: 'लोगों की आंखों में आंसू... दिलों में ज्वाला थी'; बिहार के बलिदानी सपूत को नमन कर बोले PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से की अपील
- फोटो : अमर उजाला