फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन सिंह रिलीज करेंगे पंजाब कांग्रेस का घोषणा पत्र

Fri, 30 Dec 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जल्द ही पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे। चुनावी घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह मनमोहन सिंह से मिले। घोषणापत्र कब जारी होगा इसकी तारीख तय नहीं है लेकिन घोषणा पत्र में शामिल होने वाले घोषणाओं में डा. मनमोहन की छाप दिखेगी। 
विज्ञापन


राज्य प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं पर मनमोहन सिंह के साथ चर्चा की। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व वाली घोषणापत्र को अंतिम रूप दे रही है। मीडिया से बातचीत में आशा कुमारी ने कहा कि पार्टी ने घोषणापत्र जारी करने से पहले आर्थिक विषयों पर विशेषज्ञता रखने वाले डा. मनमोहन सिंह से ड्राफ्ट पर उनके विचार जाने हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विषय की बारीकियों को समझे बिना हड़बड़ी में फैसले नहीं लेती है। घोषणापत्र को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया डा. मनमोहन को अहम योगदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें