फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पढ़ाएंगे मनमोहन सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिली हरी झंडी

Sat, 24 Sep 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून और ने माना कि शिक्षा से जुड़ना लाभ का पद नहीं है, इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाले पहले पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में जवाहर लाल नेहरू चेयर की अध्यक्षता करेंगे। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह ने पूछा था कि क्या वे पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं?। इस पर 22 सितंबर को मंत्रालय में बैठक हुई थी। मंत्रालय ने इस पर यूजीसी से नियमों की जानकारी मांगी। मंत्रालय का कहना है कि शिक्षा से जुड़ना कोई लाभ का पद नहीं है।

इससे पहले विधि मंत्रालय से भी जानकारी मांगी गयी थी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही 1954 में मास्टर डिग्री ली थी। इसके बाद वे वर्ष 1957 से 1963 तक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें