फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर स्टेशन की पहली महिला कुली हैं मंजू देवी, जिनकी ट्विटर कर चुका है तारीफ

Thu, 31 May 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मंजू देवी
विज्ञापन

मंजू देवी उत्तर पश्चिम रेलवे में बतौर कुली काम करने वाली पहली महिला बन गईं हैं। वह रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करती हैं। पुरुष कुलियों की तरह मंजू भी भारी से भारी समान स्टेशन से बाहर ढो कर ले जाती हैं। अपने पति की मौत के बाद अपना और अपने तीन बच्चों का पेट पालने के लिए मंजू को यह काम करना पड़ा। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भी मंजू के इस कार्य की सराहना की है। ट्विटर ने कहा है कि मंजू देवी ने यह साबित कर दिखाया है कि सिर्फ पुरुषों के लिए सब काम नहीं बने हैं। भारत को ऐसी बहुत सी मंजू देवी की जरूरत है। मंजू के पति भी कुली का काम करते थे। लेकिन उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद उन्होंने पति के बिल्ला नंबर 15 पर काम शुरू कर दिया।

बकौल मंजू, ‘पति की मौत के बाद मैं असहाय हो गई थी। अपने साथ-साथ मुझे अपने तीन बच्चों की भी जिम्मेदारी संभालनी थी। मैं यहां आ गई और अपने पति की जगह काम करने की इच्छा जताई। लेकिन मैं हिंदी व अंग्रेजी नहीं समझ पाती थीं। ढोने वाला सामान भी काफी भारी होता था। लेकिन अब सबकुछ आसान लगता है। सभी लोगों ने मेरे इस काम में मेरी मदद की है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें