दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : ANI
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही नेताओं में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह सवाल कर रहे हैं कि सीसीटीवी के वादे का क्या हुआ? मैं कहना चाहता हूं कि आपको दूरबीन से देखने की जरूरत नहीं है, बस अपनी नजरें उठाएं, आपको हर गली में कैमरे दिख जाएंगे। चिंता मत कीजिए, घर-घर कैंपेन करते समय आपको (अमित शाह) भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार को अमित शाह ने कहा था कि केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा था कि केजरीवाल ने दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाने का वादा किया था, लेकिन आज भी दिल्ली की जनता ढूंढ रही है कि कहां कितने कैमरे लगे हैं?
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा की थी। चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे।