फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, जिरीबाम जिले के मैतई गांव पर उग्रवादियों का हमला

Wed, 18 Sep 2024 10:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि पिछले कुछ दिनों में मोंगबंग मैतेई गांव के ऊपर कई ड्रोन उड़ते देखे गए। इससे पहले मणिपुर के मैदानी इलाकों में ड्रोन और रॉकेट से हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं नहीं थम रही हैं। कुछ दिनों की शांति के बाद मंगलवार को जिरीबाम जिले में गोलीबारी की घटना घटी। पुलिस ने बताया कि जिरीबाम जिले के मोंगबंग मैतेई गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। इस दौरान उग्रवादियों ने गांव में गोलीबारी की। गांव की सुरक्षा में तैनात स्वयंसेवकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को हुआ मैतई गांव पर हमला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान उग्रवादियों ने गांव पर कई राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी रात आठ बजे तक जारी रही। हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सुरक्षाबलों का सहयोग करने की अपील की।

गांव के ऊपर कई ड्रोन्स उड़ते देखे गए
पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि पिछले कुछ दिनों में मोंगबंग मैतेई गांव के ऊपर कई ड्रोन उड़ते देखे गए। इससे पहले मणिपुर के मैदानी इलाकों में ड्रोन और रॉकेट से हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर घाटी के लोगों ने बीते दिनों पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसके बाद सरकार ने इंफाल समेत कई जिलों में इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में हालात सुधरने पर सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध हटाया था। अब एक बार फिर गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के चानुंग और सी जौलेन गांव में तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय रूप से निर्मित सिंगल बैरल, एक एसएलआर मैगजीन और जिंदा गोला-बारूद जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें