फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: पूर्वी इंफाल में दो उग्रवादी गिरफ्तार; जिरिबाम के एक गांव में फिर भड़की हिंसा

Sat, 19 Oct 2024 02:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

जिरिबाम जिले के एक गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने पांच बजे गांव पर हमला किया। उन्होंने गांव में बमबारी भी कीकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में दो उग्रवादियों क गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान मुतुम इनाओ सिंह और ख्वायरकपम राजेन सिंह के तौर पर की गई है। उन्हें शुक्रवार को प्योरिरोम्बा खोंगनांगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर जबरन वसूली और नुकसानदेह गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से दो दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन और 7,600 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन


मणिपुर डीएसपी राजीव सिंह ने कहा, "यह बहुत चुनौती से भरा समय है, लेकिन हम इससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं और सभी के साथ सहयोग कर रहे हैं। यहां कुछ परेशानी है, जिन्हें पर ठीक कर रहे हैं। हम भी शांति चाहते हैं। काफी नुकसान हुआ है, जिससे  सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले डेढ़ साल में चीजों में सुधार हुआ है। हिंसा और मौतों की संख्या कम हुई है। आगजनी और गोलीबारी की छिटपुट घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षाबल सतर्क हैं। हर कोई यह देखने में लगा हुआ है कि कुछ भी न बिगड़े। मैं दोनों समुदायं से अनुरोध करूंगा कि वे बात करके समाधान निकालें। इस समस्या का एकमात्र समाधान दोनों समुदायों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत है। हम एक नागरिक अनुकूल बल हैं।" 

जिरिबाम के एक गांव में उग्रवादियों का हमला
जिरिबाम जिले के एक गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। एक अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने पांच बजे गांव पर हमला किया। उन्होंने गांव में बमबारी भी कीकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


एकबार फिर हिंसा भड़कने के कारण गांव से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानो पर ले जाया जा रहा है। बता दें कि राज्य में पिछले डेढ़ साल से जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए मैतेई और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच राजधानी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिनों बाद यह हिंसा हुई।

जिगिबाम के एक स्कूल में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ‘कलीमनगर पार्ट 2’ क्षेत्र में स्थित 'ब्लूमिंग फ्लावर चिल्ड्रन फाउंडेशन स्कूल’ में आग लगी। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है और आग पर भी काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें