फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: FMR खत्म करने और सीमा पर बाड़ का नगा संगठन ने किया विरोध, आठ सितंबर से व्यापारिक प्रतिबंध का एलान

Thu, 04 Sep 2025 01:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इंफाल।

सार

Manipur: मणिपुर के नागा समुदाय के शीर्ष संगठन ने आठ सितंबर से नगा बहुल इलाकों में व्यापारिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह विरोध भारत-म्यांमार सीमा पर फ्री मूवमेंट रेजीम (एफएमआर) खत्म करने और बाड़बंदी के खिलाफ है।
विज्ञापन
Protest (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में नगा समुदाय के शीर्ष संगठन ने एलान किया है कि वह आठ सितंबर की आधी रात से राज्य के नगा-बहुल इलाकों में 'व्यापारिक प्रतिबंध' लागू करेगा। यह फैसला भारत-म्यांमार सीमा पर फ्री मूवमेंट रेजीम (एफएमआर) को खत्म करने और सीमा पर बाड़ लगाने के विरोध में लिया गया है।  
विज्ञापन

 
इस व्यापारिक प्रतिबंध के तहत उन सभी नगा बहुल जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही को रोका जाएगा। इनमें सेनापति, उखरूल, चंदेल, तमेंगलोंग, कामजोंग और नोनी जिले शामिल हैं। 

बयान में कहा गया, एफएमआर को एकतरफा खत्म करने और जबरन सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर नगा लोगों ने स्पष्ट रूप से ज्ञापन, आंदोलन, प्रदर्शन, सार्वजनिक रैलियों, और कई प्रेस बयानों के जरिए 19 जनवरी 2024 से अब तक बहुत शालीनता के साथ लोकतांत्रिक ढंग से अपनी भावनाएं केंद्र सरकार के सामने जताई हैं। इसके बावजूद सरकार का उदासीन रवैया हमें एफएमआर को खत्म करने और सीमा पर जबरन बाड़बंदी के विरोध में एक सख्त आंदोलन करने को मजबूर कर रहा है, जिससे हमारी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज हो सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बिना पूर्व भुगतान के दुर्घटना पीड़ितों का तुरंत इलाज करें, वरना लगेगा जुर्माना', कर्नाटक सरकार का अस्पतालों को आदेश

मणिपुर की म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। राज्य में नगा संगठन एफएमआर को खत्म करने और सीमा पर बाड़ के काम का विरोध कर रहे हैं। मणिपुर में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति असम जैसे अन्य राज्यों से आती है। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (दीमापुर से इम्फाल) सेनापति जिले से होकर गुजरता है और यह मणिपुर का सबसे अहम राष्ट्रीय राजमार्ग है। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (सिलचर से इम्फाल) तमेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

 
संयुक्त नगा परिषद ने बुधवार रात एक बयान जारी कर कहा, जैसाकि 11 अगस्त को हुई परिषद की बैठक में चर्चा हुई थी और निर्णय हुआ था, हम यह घोषणा करते हैं कि आठ सितंबर 2025 की मध्यरात्रि से सभी नगा इलाकों में व्यापारिक प्रतिबंध लागू किया जाएगा, जब तक कि अगली सूचना न दी जाए। संगठन ने नगा लोगों से इस 'व्यापारिक प्रतिबंध' का समर्थन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें