फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: चुनाव से पहले एनपीपी प्रत्याशी के पिता को मारी गोली, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ी घटना

Sat, 19 Feb 2022 11:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सत्यनारायण मिश्र/इंफाल

सार

सीएम संगमा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे कुछ लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह 2002 से मणिपुर में सक्रिय हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। मामले की राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करेंगे।  
विज्ञापन
सीएम संगमा ने अस्पताल पहुंचकर एनपीपी प्रत्याशी एल संजय सिंह के पिता का हाल जाना। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के एक उम्मीदवार के पिता को गोली मार दी। राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड संगमा के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम अंद्रो विधानसभा क्षेत्र के याइरीपोक में घटी। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने चुनाव प्रचार के दौरान अंद्रो निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी प्रत्याशी एल संजय सिंह के पिता शामजाई सिंह को कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही एक एनपीपी प्रत्याशी के घर के पास बम विस्फोट की घटना भी हुई थी। मुख्यमंत्री संगमा ने पहले ही राज्य में अपने प्रत्याशियों पर हमलों की आशंका जताई थी। संगमा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। संगमा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे कुछ लोगों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह 2002 से मणिपुर में सक्रिय हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। मामले की राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत करेंगे।  

मणिपुर में आगामी 28 फरवरी को 38 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान होना है। घटना से राज्य में चुनावी हिंसा की आशंका गहरा गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संघर्ष विराम की घोषणा कर चुके कुछ उग्रवादी संगठनों की ओर से सत्ताधारी खेमे के पक्ष में ग्रामीण इलाकों में दहशत पैदा करने के आरोप सामने आ रहे हैं। हालांकि सत्तापक्ष से इसे नकार रहा है।
विज्ञापन


इस बीच केंद्र की भाजपा सरकार ने सीमाई राज्य मणिपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पड़ोसी असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व केंद्रीय-प्रांतीय मंत्री पहले से ही विभिन्न इलाकों में मोर्चा संभाले हुए हैं। अगले मंगलवार को खुद प्रधानमंत्री मोदी यहां सभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे। भाजपा की ताबड़तोड़ प्रचार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सोमवार और मंगलवार को यहां चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें