आदिवासियों के संगठन आईटीएलएफ की तरफ से 11 सूत्रीय चार्टर प्रस्तुत किया। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह ने अलग प्रशासनिक इकाई, अलग राज्य व राष्ट्रपति शासन संबंधी मांगों को ठुकरा दिया।
मणिपुर मेें कुकी आदिवासी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से आदिवासी इलाकों के लिए अलग प्रशासनिक इकाई बनाने और फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आदिवासियों के संगठन आईटीएलएफ की तरफ से 11 सूत्रीय चार्टर प्रस्तुत किया। हालांकि, गृह मंत्री ने अलग प्रशासनिक इकाई, अलग राज्य व राष्ट्रपति शासन संबंधी मांगों को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
मैतेई समुदाय ने कुकी समझौतों को खत्म करने की मांग की... मैतेई समुदाय से जुड़े कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी के संयोजक जीतेंद्र निंगोम्बा ने कहा कि उन्होंने शाह से मुलाकात में राज्य की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कुकी चरमपंथी संगठनों के साथ किए गए समझौतों को रद्द करने और राज्य में असम राइफल्स की जगह दूसरे बल को तैनात करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स कुकी समुदाय के प्रति नरम है।
इस बीच, राज्य में कानून-व्यवस्था के हालात को सुधारने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीआरपीएफ के आईजी, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को केंद्र सरकार ने मणिपुर में तीन वर्ष के लिए तैनात करने का फैसला किया है।