फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: कुकी-जो आदिवासी निकालेंगे पांच राज्यों में रैलियां; अलग प्रशासन की मांग

Sun, 26 Nov 2023 11:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने बताया मंत्रियों सहित मणिपुर के आदिवासी विधायकों ने गुरुवार को आइजोल में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनसे मणिपुर और नागालैंड में नागा नेताओं के साथ बातचीत करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
एमएनएफ प्रमुख जोरमथांगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन (एक अलग राज्य के बराबर) की अपनी मांग के लिए मंत्रियों सहित दस आदिवासी विधायकों ने आइजोल में मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने मणिपुर में जातीय संकट को हल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि  आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की मांग को तेज करने के लिए कुकी-ज़ो आदिवासी पहली बार 29 नवंबर को मणिपुर अलावा पांच अन्य राज्यों में रैलियां निकालेंगे।

मणिपुर आदिवासियों के शीर्ष निकाय, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के वरिष्ठ नेता गिन्ज़ा वुअलज़ोंग ने कहा, कुकी-ज़ो आदिवासियों की 29 नवंबर की मेगा रैली मिजोरम, त्रिपुरा, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडू में निकाली जाएंगी। इस दौरान मणिपुर के विभिन्न जिलों में भी रैलियां निकाली जाएगी।

विज्ञापन


मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने बताया मंत्रियों सहित मणिपुर के आदिवासी विधायकों ने गुरुवार को आइजोल में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनसे मणिपुर और नागालैंड में नागा नेताओं के साथ बातचीत करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें