फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद, राज्य में तनावपूर्ण स्थिति

Sun, 07 Aug 2022 08:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन से चार युवकों ने एक वैन में आग लगा दी थी। इसके बाद से राज्य में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। बताया जा रहा है कि आग लगाने वाले युवक विशेष समुदाय के थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन से चार युवकों द्वारा एक वैन में आग लगाने की घटना के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है, वैन को फूंकने वाले युवक एक विशेष समुदाय के थे, जिसके बाद से पूरे राज्य में सांप्रदायिक स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसके अलावा प्रशासन ने चुराचंदपुर और बिष्णुपुर में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 भी लागू कर दी है। 


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे मैसेज
गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पझौगाक्चो इखई अवांग लेइकाई में एक जलती हुई वैन मिली। इस वैन को कथित तौर पर तीन-चार युवकों ने आग लगा दी, वे युवक एक विशेष समुदाय से आते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने के लिए तरह-तरह के मैसेज वायरल होने लगे। इसके बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें