फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल, सांप्रदायिक तनाव के बाद पांच दिन के लिए की गई थी बाधित

Tue, 09 Aug 2022 02:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। बता दें, राज्य में छह अगस्त को कुछ युवकों ने एक वैन में आग लगा दी थी। इसके बाद पूरे राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : jio.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में इंटरनेट व मोबाइल डेटा सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है। यहां सांप्रदायिक तनाव के बाद पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाओं को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं दो इलाको में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई थी। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए एक आदेश के मुताबिक, पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। बता दें, राज्य में छह अगस्त को कुछ युवकों ने एक वैन में आग लगा दी थी। आग लगाने वाले युवक खास समुदाय के थे। इसके बाद पूरे राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे मैसेज
गृह मंत्रालय की ओर से छह अगस्त को जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि बीते शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पझौगाक्चो इखई अवांग लेइकाई में एक जली हुई वैन मिली थी। इस वैन को कथित तौर पर तीन-चार युवकों ने आग लगा दी, वे युवक एक विशेष समुदाय से आते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने के लिए तरह-तरह के मैसेज वायरल होने लगे। सांप्रदायिक तनाव बढ़ता देख सरकार ने तत्काल प्रभाव से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया गया था। इसके अलावा प्रशासन ने चुराचंदपुर और बिष्णुपुर में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 भी लागू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें