फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: राहत शिविरों में हालात की राज्यपाल ने ली समीक्षा बैठक, बेघर लोगों की मदद तेज करने के दिए निर्देश

Fri, 30 May 2025 06:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य के राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों की स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैछक की। इस दौरान उन्होंने शिविरों में रह रहे लोगों के रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की व्यवस्था को लेकर चर्चा की और मदद तेज करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
अजय कुमार भल्ला, मणिपुर के राज्यपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बने राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिविरों में रह रहे लोगों की रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

मामले में राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह बैठक राजभवन में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, आयुक्त, प्रशासनिक सचिव और सभी जिलों के उपायुक्त शामिल हुए। बैठक में उपायुक्तों ने आईडीपीएस के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Politics: 'हिमंत सरकार का हथियार लाइसेंस वाला फैसला असम की शांति के लिए खतरा'; विपक्ष ने केंद्र से की ये मांग

राज्यपाल ने की प्रयासों की सराहना 
राज्यपाल ने इन प्रयासों की सराहना की और अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए ताकि विस्थापित लोगों को बेहतर सहायता मिल सके। राज्यपाल ने एक अलग बैठक में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने राज्य के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों में जल निकासी प्रबंधन प्रणाली की स्थिति पर भी चर्चा की, ताकि बाढ़ से निपटने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सियासत: 'ऐसी भाषा निर्वाचित नेता को शोभा नहीं देती', पीएम मोदी को लेकर सीएम ममता की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार

मणिपुर हिंसा पर एक नजर
गौरतलब है कि मई 2023 से इंफाल घाटी के मैतेई समुदाय और पहाड़ी क्षेत्रों के कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इनमें से कई लोग अब राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। राज्यपाल ने इस संवेदनशील स्थिति में अधिकारियों को लोगों की मदद में कोई कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें