फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 16 मार्च से लापता मुकेश की जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये नकद इनाम, सरकार ने की घोषणा

Sat, 29 Mar 2025 09:13 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर सरकार ने 16 मार्च से लापता 20 वर्षीय लुवांगथेम मुकेश की सकुशल वापसी के लिए विश्वनीय जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। मुकेश 16 मार्च से लापता है। आखिरी बार उसे बिष्णुपुर जिले में देखा गया था। 
विज्ञापन
लापता (सांकेतिक) - फोटो : फ्री पिक / एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 मार्च से लापता 20 वर्षीय लुवांगथेम मुकेश की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर सरकार ने युवक की सुरक्षित वापसी के लिए विश्वनीय जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। बता दें कि मुकेश, इंफाल पश्चिम जिले के केशमपत लीमाजम लेईकाई इलाके का रहने वाला है। 

विज्ञापन


गृह विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मणिपुर पुलिस ने एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बिष्णुपुर, चूड़ाचंदपुर, नोनी जिलों और राज्य के अन्य हिस्सों में लापता युवक की खोज और बचाव के लिए संयुक्त अभियान चलाया है। पुलिस ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए उन्नत तकनीक डेटा विश्लेषण और खुफिया जानकारी भी जुटाई, लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।  

ये भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
विज्ञापन


प्रशासन ने नागरिकों से की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे लापता युवक की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए कोई भी प्रासंगिक जानकारी साझा करें। बयान में कहा गया है, 'राज्य सरकार ने लापता युवक की विश्वसनीय सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।'

आखिरी बार बिष्णुपुर जिले में देखा गया था मुकेश
पुलिस के अनुसार, मुकेश को आखिरी बार बिष्णुपुर जिले के चिनीखोन इलाके के पास देखा गया था। उसके मोबाइल फोन के सिग्नल नोनी जिले के कुकी बहुल जौजांगटेक इलाके में मिले थे। हालांकि, सटीक स्थानों की पुष्टि होना अभी बाकी है। मुकेश की मां लुवांगथेम ओंगबी ओमिला देवी ने अधिकारियों से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए अपील की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Manipur: प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार; इंफाल में लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन बरामद

केंद्र ने राज्य में 13 फरवरी को लागू किया राष्ट्रपति शासन
बता दें कि मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद, केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें