फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर : पांच कुकी उग्रवादी गिरफ्तार; हथियार और विस्फोटक जब्त, कुकी इलाकों में 12 घंटे बंद की घोषणा

Tue, 09 Jul 2024 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, इंफाल

सार

खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), असम राइफल्स और राज्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे मणिपुर के कांगपोकपी जिले के न्यू कीथेल्मनबी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हेंगजोल गांव में एक अभियान शुरू किया। छापेमारी में तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Manipur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में पिछले 24 घंटों में चलाए गए महत्वपूर्ण अभियान में पांच संदिग्ध कुकी उग्रवादियों को हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बीच कुकी इंपी ने आज आदिवासी इलाकों में 12 घंटे के बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को पुष्टि की कि कार्रवाई में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल दोनों शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), असम राइफल्स और राज्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे मणिपुर के कांगपोकपी जिले के न्यू कीथेल्मनबी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हेंगजोल गांव में एक अभियान शुरू किया। छापेमारी में तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। बलों ने संदिग्धों के पास से तीन एके-सीरीज़ राइफलें, बुलेटप्रूफ जैकेट, जीवित गोला-बारूद, मोबाइल फोन और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद, सुरक्षाकर्मियों को ऑपरेशन का विरोध कर रही महिलाओं के एक समूह के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इसमें तीन महिलाओं को मामूली चोटें आईं आने की भी खबरें हैं। इसी तरह से एक अन्य ऑपरेशन में कल तमेंगलोंग जिले के फैतोल और जिरीबाम जिले के लींगांगपोकपी गांवों के पास गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध कुकी आतंकवादियों को हिरासत में लिया। जब्त हथियारों के साथ बंदियों को मंगलवार को स्थानीय थाने को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कुकी इंपी ने आदिवासी इलाकों में 12 घंटे के बंद की घोषणा की
मणिपुर में कुकी लोगों की पारंपरिक शासी निकाय कुकी इंपी ने मणिपुर के कुकी-जो-बहुल क्षेत्रों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बुधवार (10 जुलाई) को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाला यह विरोध प्रदर्शन, मणिपुर के जिरीबाम जिले में कुकी-जो गांव के दो स्वयंसेवकों की हाल ही में हुई गिरफ्तारी के जवाब में है। बंदा का निर्णय मंगलवार को हुई एक आपातकालीन बैठक के दौरान किया गया। कुकी इंपी के सूचना और प्रचार सचिव जांगहोलुन हाओकिप ने कहा, हमारे लोगों के साथ हुए घोर अन्याय के विरोध में 10 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी कुकी-जो बहुल क्षेत्रों में पूर्ण बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें