फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: पांच अस्पतालों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना किया, मौत

Fri, 07 Aug 2020 06:02 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, इंफाल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मणिपुर में एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला को समस्या होने पर पांच अस्पतालों ने कथित तौर पर भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सरकार ने मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


महिला के परिजनों का दावा है कि वे बुधवार देर रात तक सभी अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें कहा गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए महिला को भर्ती नहीं किया जा सकता। गर्भवती को सेनापति जिले में दोपहर 2 बजे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन उसे तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने उसे रात 10:30 बजे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे बाद में इंफाल लाया गया, जहां दो सरकारी और तीन निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार तड़के महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें