फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: हिंसा के बीच CM बीरेन सिंह का फैसला, IRB में भर्ती नए जवानों को सड़क मार्ग से नहीं भेजा जाएगा असम

Sat, 13 Jan 2024 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि आईआरबी में भर्ती नए जवानों के प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग के जरिए असम भेजने की योजना को फिलहाल रद्द किया गया है।
विज्ञापन
CM N Biren Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में नए भर्ती जवानों को लेकर एक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आईआरबी में नए भर्ती जवानों के प्रशिक्षण के लिए  सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बीरेन सिंह ने कहा, '10वें और 11वें आईआरबी के नए भर्ती जवानों के प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग के जरिए असम भेजने की योजना को फिलहाल रद्द किया गया है। जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।'

क्यों लिया गया फैसला
यह फैसला नए भर्ती जवानों के परिजनों द्वारा किए गए विरोध के बाद ही राज्य सरकार ने लिया है। परिजनों ने बताया कि कुकी आबादी वाले इलाके से यात्रा करने के दौरान नए भर्ती जवानों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसलिए उन्होंने पूर्वी इंफाल में प्रशिक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जवानों के परिजन मणिपुर के पंगेई के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने इस दौरान नए भर्तियों को प्रशिक्षण के लिए  सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें