मणिपुर कांग्रेस नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात
मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस नेता
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी सिंह ने कहा कि हमने नवनियुक्त राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें राज्य की स्थिति और लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी दी। राज्य में शांति और सामान्य स्थिति का कोई संकेत नहीं दिख रहा है और हम अगले साल के संकट के बारे में भी चिंता व्यक्त की।
सिंह ने आगे कहा कि हमने राज्यपाल से रचनात्मक सुझाव साझा किए और उन्हें हमारी पूरी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामान्य स्थिति केवल गोलीबारी की घटनाओं में कमी से नहीं लौटेगी। हम तभी मानेंगे जब राहत शिविरों में रहने वाले लोग अपने घरों में लौटेंगे।
राजभवन ने जारी किया बयान
कांग्रेस नेताओं के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह और उनकी टीम ने राज्यपाल को नियुक्त होने पर बधाई दी और स्थिति पर चर्चा की। राज्यपाल ने उनके सुझावों का स्वागत किया और राज्य के लोगों के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की।