फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भांजी की शादी से खुश नहीं था मामा, रिसेप्शन के भोजन में जहर मिलाया; मामला दर्ज

Wed, 08 Jan 2025 03:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर।

सार

Maharashtra: कोल्हापुर में लड़की के भागकर शादी करने से नाखुश मामा ने रिसेप्शन कार्यक्रम में खाने में कथित तौर पर जहर मिला लिया। हालांकि, किसी ने भी वह खाना नहीं खाया, क्योंकि उन्हें इस साजिश का पहले ही पता चल गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन का कथित तौर पर गेट तोड़ा और मेहमानों के लिए तैयार भोजन में जहर मिला दिया। हालांकि, उसने खुद उस भोजन का सेवन नहीं किया। पुलिस के मुताबिक, उसने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह अपनी भांजी की शादी के खिलाफ था। 

विज्ञापन


पनहाला थाने के उप-निरीक्षक महेश कोंडूभैरी ने बताया, घटना मंगलवार की दोपहर पनहाला तहसील के उत्रे गांव के एक शादी हॉल में हुई। आरोपी भांजी के रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचा और वहां पर मेहमानों के तैयार किए जा रहे भोजन में जहर मिला दिया। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति ने वह खाना नहीं खाया और खाना खाने से पहले ही इस साजिश का पता चल गया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
 
कोंडूभैरी ने बताया कि महेश पाटिल लड़की का मामा है और वह इस शादी के खिलाफ था। लड़की ने हाल ही में गांव के एक युवक से भागकर शादी कर ली थी। जिसे महेश पाटिल ने स्वीकार नहीं किया था। उसने गुस्से में आकर शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बन रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। इस दौरान किसी ने उसे पकडने की कोशिश की, लेकिन भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 286 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद खाने के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें