फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से स्कूटर सवार युवक ने की ईव-टीजिंग, फेसबुक पोस्ट वायरल होते ही गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2017 04:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : 4 bp, blog
विज्ञापन
कर्नाटक में एक युवती ने फेसबुक पर अपने साथ ईव-टीजिंग  की घटना की कहानी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उसने उस स्कूटर के नंबर प्लेट वाली तस्वीर भी फेसबुक पर साझा की, जिसपर सवार युवक ने उसका पीछा किया था। पुलिस ने स्कूटर के नंबर के आधार पर रिजवान(29) नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गंदी बात कर रहा था देवर, हाईटेक भाभी ने यूं सिखाया सबक‌

जानकारी के मुताबिक युवती मंगलुरू के प्राइम इलाके से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान रिजवान अपने स्कूटर से उसका पीछा कर रहा था। वो इस घटना से बेहद डर गई थी, और पूरी आपबीती उसने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा की थी। उसने रिजवान की स्कूटर की तस्वीर भी फेसबुक पर साझा की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिजवान को ढूंढ निकाला। रिजवान द्वारा लड़की का पीछा 25 जून को किया गया था, जिसके बाद लड़की फेसबुक पोस्ट की थी। ये फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिजवान जेप्पू इलाके का रहने वाला है। उसे पुलिस ने स्कूटर के नंबर के आधार पर ट्रेस करके शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई फेसबुक पोस्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें