फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम बोले- GST से कारोबारियों को झेलना होगा नुकसान, बढ़ेगी महंगाई

Sat, 01 Jul 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने कहा है कि लागू किया गया बिल ओरिजनल जीएसटी बिल नहीं है जिसे पहले विशेषज्ञों ने ड्राफ्ट किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि इस जीएसटी से महंगाई पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चिदंबरम ने टिप्पणी करते हुए व्यापारियों को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी है।उनका कहना है कि छोटे और मीडियम स्केल के ट्रेडर्स को लागू किए गए जीएसटी की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी का कांग्रेस ये कहकर विरोध जताती रही है कि ये जीएसटी ओरिजनल नहीं है। बता दें कि 30 जून रात 12 बजे लागू हुए जीएसटी का देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी कांग्रेस ने इस मध्यरात्रि आयोजन का बहिष्कार किया। हालांकि ये जानकर हैरानी हुई कि पूरी कांग्रेस पार्टी के इस आयोजन से दूर होने के बाद भी पार्टी का एक सांसद संसद में मौजूद था।
विज्ञापन

  It is not the original GST that experts had drafted earlier, this will seriously impact inflation :P Chidambaram pic.twitter.com/JrqiBuDimY — ANI (@ANI_news) July 1, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें