फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलूरू हवाई अड्डे पर विस्फोटक रखने वाले आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस

Fri, 24 Jan 2020 09:22 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, कर्नाटक
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : ani
विज्ञापन

कर्नाटक स्थित मंगलूरू हवाई अड्डे पर बम रखने के आरोपी आदित्य राव ने शुक्रवार को पुलिस जांच दल को वह जगह दिखाई जहां पर उसने 20 जनवरी को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। पुलिस ने बताया कि आदित्य राव ने जांच दल को उन स्थानों को दिखाया जहां से वह आया था, जहां से उसने हवाई अड्डे में प्रवेश किया था और बम रखने के बाद लौटा था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राव ने 22 जनवरी को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और अदालत ने मामले की जांच के लिए गुरुवार को उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राव को अब चेन्नई ले जाया जाएगा जहां से उसने विस्फोटक और जिलेटिन डेटोनेटर प्राप्त किया था।

खबर है कि पूछताछ के दौरान राव ने बताया कि उसने बम चेन्नई में बनाया था। गौरतलब है कि हवाई अड्डे के निकास द्वार पर बने टिकट काउंटर के पास सोमवार को बैग में जिंदा बम मिला था, जिसे बाद में नजदीक के मैदान में निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें