फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर: मस्जिद में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 02:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर

सार

सुजीत शेट्टी के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि ठोकोट्टू के हुडा जुम्मा मस्जिद परिसर में आरोपी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलौर में दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी की पहचान करकला निवासी सुजीत शेट्टी के रूप में गई है। आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, सुजीत शेट्टी के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि ठोकोट्टू के हुडा जुम्मा मस्जिद परिसर में आरोपी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 11ः30 बजे वह मस्जिद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं।

करीब रात के दो बजे जब महिलाएं मस्जिद परिसर में महिलाओं के लिए बने कमरे में नमाज अदा कर रहीं थीं, तभी सुजीत शेट्टी ने अवैध रूप से कमरे में प्रवेश किया और उनके हाथ खींच कर उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें