फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में भड़कीं केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, सरेआम अधिकारी को दी गाली

Sat, 17 Feb 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maneka Gandhi on Women safety
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाया। जहां एक अधिकारी के खिलाफ कई सारी शिकायतें सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री भड़क गईं। उन्होंने अफसर को जनता के सामने ही खूब खरी-खोटी सुनाई। 

विज्ञापन


अधिकारी को डपटते हुए मेनका गांधी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बैठीं। उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अधिकारी से कहा कि एक तो तुम मोटे हो गए हो। लोग तुम्हारी इतनी शिकायत कर रहे हैं। इसके ऊपर तुम्हारी कोई इज्जत नहीं है। सप्लाई इंस्पेक्टर पर गुस्से से आग बबूला होते हुए उन्होंने कहा कि तुम बहुत बुरे आदमी हो, तुम्हारी आय से अधिक संपत्ति की जांच करवाऊंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल मेनका गांधी ने जो जनता दरबार लगाया था। वहां कई बुजुर्गों और गरीब लोगों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत की। कई विधवा महिलाएं भी जनता दरबार में पहुंची थीं और अधिकारियों की शिकायत की थी।

 

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि हमारे घर खाने तक के लिए अनाज नहीं है, हम भुखमरी के स्तर पर पहुंच चुके हैं। इसी शिकायत पर मेनका गांधी ने सप्लाई इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों की जमकर क्लास ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें