पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर मां-बेटे के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक टायर की दुकान चलाता है और वह अपनी पत्नी से अलग रहता है।
केरल में कोच्चि में एक शख्स को अपनी मां के शव को घर में ही दफन करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस बात की जनकारी आरोपी के पड़ोसियों ने दी। घटना कोच्ची के वेन्नला इलाके की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसकी वजह क्या है।
विज्ञापन
कोच्ची के पलारिवट्टोम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप के पड़ोसियों सुबह करीब आठ बजे अपनी मां के शव को दफनाते हुए देखा। पड़ोसियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 50 साल के आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया। मृतक की पहचान 78 वर्षीय बुजुर्ग के तौर पर की गई है।
मानसिक रूप से बीमार है आरोपी
आरोपी प्रदीप के पड़ोसियो ने बताया कि प्रदीप को शराब की लत है। वह मानसिक रूप से बीमार भी है। उसकी अपने पड़ोसियों से नहीं बनती थी। घटना के दिन पड़ोसियों के पूछने पर उसने ठीक से जवाब नहीं दिया तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के टीम ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार रस्मों के बाद उन्हें दफना रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के वक्त भी प्रदीप नशे की हालत में था। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर मां-बेटे के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति एक टायर की दुकान चलाता है और वह अपनी पत्नी से अलग रहता है।