फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telanagana: तीन दिन तक चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, 24 घंटे तक चला बचाव अभियान

Thu, 15 Dec 2022 06:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

रेड्डीपेट गांव के निवासी सी. राजू मंगलवार को अपने दोस्त के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान संकरी जगह से गुजरते हुए उसका फोन चट्टानों के बीच गिर गया। फोन को निकालते समय वह फिसलकर गिर गया था।
विज्ञापन
C Raju - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामारेड्डी जिले के वन क्षेत्र में चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसे एक छत्तीस वर्षीय व्यक्ति को 24 घंटे के बचाव अभियान के बाद गुरुवार सुरक्षित बाहर निकाला गया। व्यक्ति वहां तीन दिन तक तरल आहार पर जिंदा रहा। 

विज्ञापन


रेड्डीपेट गांव के निवासी सी. राजू मंगलवार को अपने दोस्त के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान संकरी जगह से गुजरते हुए उसका फोन चट्टानों के बीच गिर गया। फोन को निकालते समय वह फिसलकर गिर गया और चट्टानों के बीच फंस गया। व्यक्ति इतनी बुरी तरह फंस गया था कि वह अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन कोई सफलता न मिली तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार शाम करीब चार बजे बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को बचाने के प्रयास के तहत चट्टानों को तोड़ने के लिए गुरुवार को विस्फोट किया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित के एक रिश्तेदार अशोक ने चट्टानों के अंदर उसके पास पहुंचकर नियमित अंतराल पर भोजन उपलब्ध कराया और बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई और राजू से बात कर उसकी हिम्मत भी बढ़ाई। एक अधिकारी ने बताया कि  पुलिसकर्मियों के अलावा वन, राजस्व, चिकित्सा, अग्निशमन सेवा और स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें