फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के कलमस्सेरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; मामले की जांच जारी

Thu, 28 Aug 2025 02:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोच्चि।

सार

Kerala: केरल के कलमस्सेरी में एक 25 वर्षीय युवक की उसके घर के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उनके बीच गाड़ी किराए पर लेने को लेकर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कलमस्सेरी में गुरुवार तड़के एक युवक की उसके घर के सामने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात तीन लोगों के एक समूह ने की। सभी आरोपी मृतक के दोस्त थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान विवेक ( 25 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो कोच्चि के नजरक्कल इलाके का रहने वाला था और इन दिनों कलमस्सेरी के सुंदरगिरी में किराए के मकान में रह रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सनोज, प्रसाद और जॉयल को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी कोच्चि के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 'बिल पर राष्ट्रपति-राज्यपाल के फैसलों के खिलाफ याचिका दायर नहीं कर सकते राज्य'; सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवेक और आरोपी पहले से दोस्त थे और सनोज की गाड़ी किराए पर लेने को लेकर पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। बुधवार शाम को सनोज और प्रसाद, विवेक के घर आए थे और कुछ देर बातचीत के बाद चले गए। लेकिन बाद में वे फिर लौटे और विवेक पर हमला कर दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों ने विवेक के सीने के नीचे चाकू से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत कलमस्सेरी के एर्नाकुल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उपचार के दौरान विवेक की आईसीयू में मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, अनुबंध पर दोबारा नियुक्ति को मंजूरी

कलमस्सेरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, शुरुआत में विवेक के पिता के बयान के आधार पर सनोज और प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन जांच में सामने आया कि जॉयल भी वारदात के समय वहां मौजूद था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें