फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर 'इंडियन' को 'पहचान' नहीं पाई आर्मी, मार दी गोली

Thu, 15 Jun 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
बॉर्डर पर 'इंडियन' को 'पहचान' नहीं पाई आर्मी, मार दी गोली - फोटो : NDTV
विज्ञापन
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में आर्मी ने म्यांमार सीमा पर एक भारतीय नागरिक को ही गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में सेना ने कहा कि गलत पहचान के चलते व्यक्ति की जान गई। सेना के 21वें पैराट्रूपर्स(स्पेशल फोर्स) के जवानों ने व्यक्ति को म्यांमार सीमा पर गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन


मारे गए व्यक्ति का नाम थिंग्तू न्गेमू(35) है। न्गेमू को आतंकवादरोधी अभियान के दौरान गोली मारी गई। जिस जगह न्गेमू को गोली मारी गई, वो जगह चलांग जिले में म्यांमार सीमा के पास है। इस जगह की पहचान उल्फा(आई) और एनएससीएन(के) जैसे आतंकवादी गुटों  के लिए ट्रांजिट रूट के तौर पर की गई है।

आर्मी ने बाद में कहा कि व्यक्ति को गलत पहचान के चलते गोली लग गई। आर्मी के लोगों ने व्यक्ति को आतंकवादी समझकर गोली चलाई थी। 

गौरतलब है कि नॉर्थ-ईस्ट का हिस्से में लगातार आतंकवादी घटनाएं होती रही हैं। यहां सक्रिय आतंकी गुट अंतर्राष्ट्रीय सीमा का फायदा उठाकर म्यांमार में छिप जाते हैं और मौका देखकर हमले करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें