फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा मार्शल की सेना जैसी टोपी हटी

Thu, 21 Nov 2019 10:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राज्य सभा के मार्शलों की नई यूनिफार्म - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पूर्व सैन्य अधिकारियों और विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा के मार्शलों की नई पोशाक से सेना की वर्दी जैसी दिखने वाली टोपी को हटा दिया गया है। उच्च सदन में बृहस्पतिवार को मार्शल बिना टोपी लगाए देखे गए।
विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा सांसदों की परंपरागत वर्दी को नई पोशाक से बदला गया था। इसमें उन्हें सेना जैसी एक टोपी लगाने को दिया गया था। हालांकि जैसे ही सदन में मार्शलों को इस नई पोशाक में देखा गया तो विपक्ष के सांसदों ने इसका विरोध किया। इनकी फोटो वायरल होने पर पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह समेत कई अधिकारियों ने भी इसका विरोध किया।

इस पर सभापति वेंकैया नायडू ने 19 नवंबर को नई पोशाक लागू करने के फैसले पर पुनर्विचार का आदेश दिया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को मार्शलों की पोशाक से उस टोपी को हटा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, पीटीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि मार्शल अपनी पहले की वर्दी से नाखुश थे खासकर टोपी को लेकर। इसलिए चार-पांच विधानसभाओं के मार्शलों की यूनिफॉर्म को देखते हुए इसे डिजाइन किया गया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें