फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: शेरनी ने गाय की गर्दन को अपने मजबूत जबड़ों से दबोचा, किसान ने काफी मशक्कत के बाद चंगुल से छुड़ाया

Fri, 30 Jun 2023 06:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल

सार

वीडियो में देखा जा सकता है एक गाय को शेरनी ने अपने मजबूत जबड़ों से जकड़ा हुआ है। गाय काफी कोशिश कर रही है लेकिन वह उससे बचने में नाकाम हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले से शेरों के हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं शुक्रवार को एक शेरनी का गाय पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भाजपा नेता और केशोद नगर पालिका सदस्य विवेक कोटादिया ने ट्विटर पर साझा किया है। घटना कोडिनार तालुका के अलीदार गांव के पास हुई।

विज्ञापन


गिर जिला शेरों का घर माना जाता है और यहां एशियाई शेरों की एक बड़ी आबादी है। कार की खिड़की से शूट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है एक गाय को शेरनी ने अपने मजबूत जबड़ों से जकड़ा हुआ है। गाय काफी कोशिश कर रही है लेकिन वह उससे बचने में नाकाम हो रही है।

इसी बीच, एक व्यक्ति वहां आता है और शेरनी को अपनी आवाज से भगाने की कोशिश करता है लेकिन शेरनी उसको झाड़ियों की तरफ घसीटती है। व्यक्ति आवाज देकर शेरनी को बार-बार भगाने की कोशिश करता है लेकिन कोई फायदा नहीं होता। तभी शख्स पत्थर उठाता है और शेरनी की तरफ फैंकता है जिसके बाद वह गाय को छोड़कर भाग जाती है। 
विज्ञापन


रेंज वन अधिकारी अशोक अमीन ने कहा कि घटना गुरुवार को अलीदर गांव के बाहरी इलाके में हुई। आगे कहा कि शेरों ने अलीदर के आसपास के क्षेत्र को अपना स्थायी घर बना लिया है। शेरों को मानव बस्तियों के आसपास घूमते हुए दिखाने वाले वीडियो नियमित रूप से सामने आते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें