फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Crime: पानी की टंकी पर बैठी थी 'गर्लफ्रेंड', ब्वॉयफ्रेंड ने दे दिया धक्का, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 18 Nov 2022 11:01 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई

सार

मुंबई में एक शख्स ने अपनी प्रमेका को 15वें मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद से लोगों में जहां आक्रोश है वहीं अब मुंबई से भी एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी बीपीओ कर्मचारी प्रेमिका से बहस के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शख्स ने अपनी प्रमेका को 15वें मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि लड़की की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्टर भी हो गया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की है। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने अपने दोस्त के यहां बुलाया था। यहां आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिससे लड़की नाराज होकर 15वीं मंजिल पर स्थित 18 फीट ऊंची टंकी पर जाकर बैठ गई।   फिर क्या था कुछ देर बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां भी पहुंच गया और उससे बहस करने लगा। अब बहस इतनी तेज हो गई कि लड़के को गुस्सा आ गया और उसने एक झटके में गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि वह नीचे छत पर ही गिरी। लेकिन उसे गंभीर चोट आ गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी आ गए।

पुलिस ने आरोपी के दोस्त को भी किया तलब
आरोपी शख्स बोरीवली पश्चिम का निवासी है और एक बीपीओ कर्मचारी भी है। जबकि पीड़िता अपने परिवार के साथ मलाड में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के दोस्त का बयान दर्ज करने के लिए उसे तलब किया है। उन्होंने कहा कि हम उस एग्रीगेटर कैब के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जिसे आरोपी ने घटना के बाद प्रियंगी को पहले अपने बोरीवली फ्लैट और फिर सुबह करीब 8 बजे उसके मलाड स्थित घर ले जाने के लिए किराए पर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें