फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: चलती ट्रेन में व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मां-बेटी समेत तीन की मौत, 8 घायल

Mon, 03 Apr 2023 03:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान नहीं हुई
रेलवे सूत्रों ने जानकारी दी कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर वह व्यक्ति फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।

बहस के बाद हुई ये घटना
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कथित तौर पर आग लगाने वाला व्यक्ति घटना के बाद फरार हो गया। झुलसे हुए आठ लोगों को आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया और आवश्यक निरीक्षण के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य पर रवाना कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना दो व्यक्तियों के बीच बहस के बाद हुई। कोझिकोड सिटी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक पर मिले शव
कोझिकोड की मेयर बीना फिलिप ने कहा है कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने एक महिला को आग लगाने का प्रयास किया था। एक चश्मदीद ने कहा कि संदिग्ध के पास पेट्रोल की दो बोतलें थीं और उसने यात्रियों पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आरोपी ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। 

जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की। लापता व्यक्तियों की खबर सामने आने के तुरंत बाद, शहर की पुलिस ने पटरियों का निरीक्षण किया और महिला और बच्चे और एक अधेड़ व्यक्ति सहित तीन शव बरामद किए। पुलिस को संदेह है कि आग देखकर वे ट्रेन से गिर गए या उतरने का प्रयास किया।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता हुई महिला और बच्चा पटरियों पर मृत पाए गए। एक पुरुष का अज्ञात शव मिला है। हमें संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जांच जारी है।

केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने घटना पर बताया कि ट्रेन में आग लगाने की घटना चौंकाने वाली है। एजेंसियों की जांच में पता चल जाएगा कि इसके पीछे कोई देश विरोधी ताकतें तो नहीं हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी व्यक्ति के साथ कोई और व्यक्ति भी मौजूद है। इससे यह घटना संदेह के घेरे में आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें