फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तीसरी बार भी पैदा हुई लड़की तो पिता ने गला दबाकर कर दी नवजात की हत्या, जानें पूरा मामला

Thu, 23 Jun 2022 04:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में एक पिता ने अपनी नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पिता की हैवानियत की एक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया का है। यहां बुधवार सुबह पिता ने महज इसलिए अपनी नवजात बच्ची की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि नवजात उसकी लगातार तीसरी बच्ची थी और उसका रंग सांवला था। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान रोहुल अमीन इस्लाम के रूप में हुई है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, आरोपी अभि पुलिस की हिरासत में है। साथ ही पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

स्थानीयों के मुताबिक, आरोपी इस्लाम दो लड़कियों को जन्म देने के कारण अपनी पत्नी रेहाना बेगम को प्रताड़ित करता रहता था। इसी बीच रेहाना तीसरी बार गर्भवती हुई। इसके बाद सोमवार को उसने तीसरी बच्ची को जन्म दिया। इससे नाराज पिता इस्लाम ने बुधवार सुबह नवजात की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


नवजात की मां रेहाना ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम से वह तीसरी बच्ची को जन्म देने के बाद से तनाव में थी। इस दैरान बुधवार की सुबह जब वह वॉशरूम गई तो उसके पति ने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सूचना दी। लोगों ने पहले इस्लाम की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें