फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: दोस्त का बनाया खाना पसंद नहीं आया तो कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

Wed, 03 Mar 2021 06:21 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मुंबई में एक कामगार ने अपनी पसंद का भोजन नहीं बना पाने से नाराज हो कर अपने मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को हुई और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पसंद का भोजन नहीं बना पाने के कारण आरोपी ने अपने मित्र से झगड़ा किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने मित्र के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बीच बचाव कराने आए एक अन्य कामगार पर भी हमला किया। इसमें दूसरा कामगार भी घायल को गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दहिसार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीन पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें