पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान 16 वर्षीय एक किशोर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को दत्तापुकुर थानाक्षेत्र के खुदीराम पल्ली में यह घटना घटी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि दो गुटों के बीच किसी बात पर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। घायल किशोर को बारासात के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए इलाके का दौरा किया।