फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल टूटने से दुखी युवक छत से कूदा, पुलिस और लोगों ने बचाई जान

Tue, 10 Sep 2019 12:22 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर

सार

  • गुजरात में दिल टूटने से परेशान युवक ने छत से छलांग लगा ली। 
  • इस दौरान वहां पुलिस और लोग मौजूद थे।
  • युवक की मंगेतर की शादी किसी और के साथ हो गई थी।
  • उसके कूदने से पहले लोगों और पुलिस ने बड़ा सा जाल फैलाकर उसे बचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि दिल टूटने के बाद कोई जान देने की कोशिश कर रहा है तो कोई डिप्रेशन में चला गया है। अब ऐसा ही एक मामला गुजरात से भी सामने आया है। यहां पालनपुर शहर में दिल टूटने से परेशान एक युवक ने चार मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा ली। 

विज्ञापन


इस दौरान वहां पुलिस और लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वासणा गांव के रहने वाले राहुल वाल्मिकी (21) की मंगेतर की शादी किसी और के साथ हो गई। जिससे वह काफी दुखी था। वह सोमवार को शहर के डॉक्टर्स हाउस इलाके में इमारत की छत पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया।

ऐसे बची जान

जब राहुल इमारत की छत की मुंडेर पर खड़ा हो गया तो कुछ स्थानीय लोगों को इससे संदेह हुआ। उन्होंने राहुल को तो समझाया ही साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ वहां पहुंची।

सबने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह फिर भी नहीं माना और कूद गया। हालांकि उसके कूदने से पहले लोगों और पुलिस ने नीचे एक बड़ा सा जाल फैला दिया था। जिससे वह सीधे जाल के ऊपर आकर गिरा और उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें