फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 49 किलोग्राम मोरपंख के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2019 06:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के कर्मियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 49 किलोग्राम मोरपंख बरामद किया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पकड़ा गया शख्स हांगकांग जा रहा था। उन्होंने बताया कि नसीर अंसारी (39) को बुधवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया। उसके पास तीन बड़े थैले थे, जिसमें मोर के पंख रखे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया, क्योंकि वह इतनी मात्रा में पंख ले जाने का कारण नहीं बता पाया। अधिकारी ने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारी तय करेंगे कि, इसका स्रोत क्या है और क्या यह वन्यजीव कानून का उल्लंघन है। वन्यजीव संरक्षण कानून 1972 की धारा एक के तहत मोर संरक्षित पक्षी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें