फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : 18 साल से नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या

Thu, 03 Feb 2022 01:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मोरीगांव (असम)।

सार

60 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न और मानसिक शोषण के कारण उसने जिंदगी खत्म कर ली। ट्रिब्यूनल में काफी वर्षों से भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के मामले की सुनवाई के कारण निराश हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी ट्रिब्यूनल में 18 साल से नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे 60 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करके जान दे दी। बुधवार को असम के मोरीगांव जिले की पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान माणिक दास के रूप में हुई। वह रविवार शाम से ही गायब था। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास स्थित पेड़ पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


फिलहाल, यह सुसाइड का मामला लग रहा है। वहीं माणिक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न और मानसिक शोषण के कारण उसने जिंदगी खत्म कर ली।

ट्रिब्यूनल में काफी वर्षों से भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के मामले की सुनवाई के कारण निराश हो गया था। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बता दें कि 2004 में दास के खिलाफ ट्रिब्यूनल में मामला दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें