फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 05 May 2023 02:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की एक कार ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त वाहन नंदीग्राम सांसद के काफिले का हिस्सा था या नहीं।

 

विज्ञापन

 

आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक किया सड़क को जाम
यह दुर्घटना गुरुवार देर रात हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका।
 

रात करीब साढ़े दस बजे हुई घटना
जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पार कर रहा था, जब उसे रात 10.30 बजे एक कार ने टक्कर मार दी। एक स्थानीय अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमें अभी इस बात की पुष्टि करनी है कि क्या उक्त कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी, जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया है।
 
विज्ञापन

पार्टी के कार्यक्रम से लौट रहे थे सुवेंदु
अधिकारी या भगवा पार्टी के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। विपक्ष के नेता मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें