शोले में वीरू बसंती से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया था, यहां लापता हुई पत्नी की पुलिस से तलाश कराने के लिए एक युवक रामप्रसाद 132 केवीए की विद्युत लाइन के 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
सोमवार सुबह छह बजे वह टावर पर चढ़ा, दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ के उसकी पत्नी की तलाश कराने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस और एसडीएम को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
रामप्रसाद कश्यप (40) थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का रहने वाला है। वह सोमवार सुबह करीब छह बजे आसफाबाद स्थित 132 केवीए के टावर पर चढ़ गया। इस दौरान रामप्रसाद के बच्चे भी पहुंच गए और पिता को टावर पर चढ़ा देख बिलखते रहे। लोगों ने उन्हें बमुश्किल संभाला। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।
4 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
अधिकारियों ने मोबाइल पर उससे बात की। उसने बताया कि पुलिस पत्नी की तलाश कराने के लिए उससे रुपये और गाड़ी की मांग रही है। टावर से ही फोन कर उसने अपने मित्र गांव मौढ़ा निवासी अशोक को भी बुला लिया। उसने मित्र से अधिकारियों की बात कराई।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
इसके बाद सीओ सदर राजेश चौधरी ने लिखित आश्वासन दिया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उसकी पत्नी को बरामद करने के लिए प्रयास किए जाएंगे,तब जाकर वह नीचे उतरा। बाद में पुलिस ने उसे थाने ले जाकर समझाया और न्याय दिलाने का भरोसा देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
रामप्रसाद की पत्नी अनीता बेटे आकाश के साथ गत 27 मार्च को घर से अपने मायके कस्बा मेरापुर फर्रुखाबाद जाने के लिए निकली थी। आकाश उसे पेमेश्वरगेट पर छोड़कर घर लौट आया था। इसके बाद से वह लापता है। उसके मायके नहीं पहुंचने पर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
31 मार्च की सुबह अनीता की मां शांतिदेवी परिवारीजनों के साथ रामप्रसाद के घर पहुंची और उस पर अनीता को गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद से रामप्रसाद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। पुलिस के पास जाता तो वह भी उसे दुत्कार कर भगा देती थी।
तपती धूप में 120 फीट ऊंचे टावर पर साढे़ छह घंटे तक युवक रामप्रसाद बैठा रहा और उसे उतारने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कभी उसके बच्चों को आगे किया और उनका वास्ता दिया, उसके बेटे आकाश और बेटी पूजा से फोन पर बात कराई।
9 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
बेटा और बेटी से फोन पर बात करते समय उसकी आंख से आंसू तो छलके, लेकिन उसने नीचे उतरने से इंकार कर दिया। जब वह नहीं माना तो एक महिला से शादी का प्रस्ताव भी रखवाया। एक वक्त वह भी आया जब हार मानकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी एक पेड़ की छांव में बैठे गए और उसके खुद ही उतर आने की बात कहने लगे।
10 of 11
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
रामप्रसाद के टावर से उतरने के बाद सीओ सिटी ओमकार यादव उसको अपने साथ गाड़ी में बैठाकर रसूलपुर थाने ले गए। पुलिस ने उसकी पत्नी को तीन दिन में बरामद करने की बात कही, तो उसने पुलिस से साफ मना कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर उसको अपने साथ नहीं रखेगा। यदि बच्चे उसके साथ जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। जब उसको अपने बच्चों से प्यार नहीं तो मुझसे क्या होगा। पीड़ित का कहना है कि उसको किसी युवक के साथ देखा तो नहीं, लेकिन वह फोन पर अक्सर बात करती रहती थी।
विभागीय अधिकारियों की माने तो आसफाबाद फीडर से नसीरपुर, बाह और करखा को जाने वाले 132 केवीए लाइन की सप्लाई करीब सात घंटे तक बंद रही। अधिशासी अभियंता एचएसएस सिरोमणि का कहना था कि आसफाबाद से 132 केवीए लाइन की सप्लाई बंद करने के साथ ही शिकोहाबाद फीडर से नसीरपुर, बाह और करखा को सप्लाई दी गई थी। इन क्षेत्रों की जनता को विद्युत कटौती का सामना नहीं करना पड़ता।