एक डॉक्टर ने दिल्ली हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान उसकी एप्पल घड़ी गायब होने का दावा किया। सीआईएसएफ ने आरोपों का खारिज किया है और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सीआईएसएफ ने कहा कि चेकिंग और बोर्डिंग के दौरान आप घड़ी पहने हुए थे।
ग्रुरुग्राम के एक डॉक्टर ने दिल्ली हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान उसकी एप्पल घड़ी गायब होने का दावा किया। सीआईएसएफ ने आरोपों का खारिज किया है और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सीआईएसएफ ने कहा कि चेकिंग और बोर्डिंग के दौरान आप घड़ी पहने हुए थे।
विज्ञापन
दरअसल गुरुग्राम के एक डॉक्टर तुषार मेहता ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि वह एक यात्रा के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट पकड़ने पहुंचे तो यहां सुरक्षा जांच के दौरान उन्होंने अपनी कीमती घड़ी को ट्रे में रखा था। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद मैंने देखा कि मेरी कीमती घड़ी गायब है। मैंने जांच कर रहे सुरक्षा जवानों से पूछा तो उन्होंने मुझे बैग देखने को कहा। बैग में मुझे कुछ नहीं मिला।
डॉक्टर ने लिखा कि मैंने आसपास देखा तो सीआईएसएफ का एक जवान मेरी को ओर देख रहा था। मुझे देखकर वह चलने लगा तो मैंने उसका पीछा किया। वह जवान टाइटन वॉचेस स्टोर पर खड़ा था। मैं उसके पास पहुंचा और उसके पैंट की जेब में हाथ डालकर देखा तो मेरी घड़ी उसके पास थी। जब मेरी घड़ी को लेकर जब बहस हुई तो स्टोर का एक सेल्समैन मेरे पास आया और अभद्रता करने लगा। मैंने अपनी घड़ी ली और चला आया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कहा कि जब मैं अपने विमान में बोर्डिग कर रहा था तो सीआईएसएफ का एक जवान स्टोर वाले सेल्समैन के साथ मेरे पास आया और माफी मांगने के लिए कहा। डॉक्टर ने एक्स से यह पोस्ट डिलीट कर दी। कुछ देर बाद यह पोस्ट वायरल हो गई।
डॉक्टर के आरोपों का सीआईएसफ ने जवाब दिया है। सीआईएसएफ ने एक्स पर लिखा कि जानकारी मिलने के बाद हमने आरोपों की जांच की। सीसीटीवी जांच में ऐसा कुछ भी नहीं सामने नहीं आया है। सुरक्षा जांच के बाद डॉक्टर को अपनी घड़ी पहने हुए और किसी सीआईएसएफ कर्मी से बातचीत किए बिना बोर्डिंग गेट की ओर जाते हुए देखा गया। बोर्डिंग सुचारू रूप से और बिना किसी परेशानी के पूरी हुई।
सीआईएसएफ ने कहा कि ऐसे निराधार संदेश पोस्ट करने से यात्रियों के मन में अनावश्यक आशंका पैदा होती है, इसलिए इससे बचा जाना चाहिए। हालांकि सीआईएसएफ ने यह नहीं बताया कि गलत जानकारी देने के लिए यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं।