केरल में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल, यहां के मल्लपुरम जिले में एक युवक अपने घर की छत से गिर गया था। भाई को गिरते देख बड़ा भाई भी उसके पीछे छत से कूद पड़ा और सतह पर गिरने से पहले ही उसे पकड़ लिया
केरल में रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल, यहां के मल्लपुरम जिले में एक युवक अपने घर की छत से गिर गया था। भाई को गिरते देख बड़ा भाई भी उसके पीछे छत से कूद पड़ा और सतह पर गिरने से पहले ही उसे पकड़ लिया और उसका सारा वजन अपने शरीर पर ले लिया। इस घटना में दोनों में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि बड़ा भाई एक पाइप के जरिए छत पर पानी छिड़क रहा है, जबकि छोटा भाई इसे साफ कर रहा है। इसी दौरान अचानक छोटा भाई सिर के बल छत से गिर जाता है और ये देखकर बड़ा भाई पाइप फेंककर तुरंत छोटे भाई को पकड़ता है। इसके बाद दोनों अपने घर के सामने टाइल वाली सतह पर आकर गिरते हैं।
इसके बाद छोटे भाई ने जल्दी से उठकर अपने भाई को उठाने में मदद की। रविवार की सुबह हुई इस घटना में दोनों भाई बाल-बाल बच गए हैं। इस घटना के वीडियो को कई चैनलों पर भी दिखाया गया है। और लोग इसे चमत्कार ही बता रहे हैं।