फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे दुनिया को 'ओल्ड मॉन्क' देने वाले कपिल मोहन, 88 की उम्र में हुआ निधन

Tue, 09 Jan 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'ओल्ड मॉन्क' रम को 1954 में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
रम के मशहूर ब्रांड 'ओल्ड मॉन्क' बनाने वाले कपिल मोहन अब नहीं रहे। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शनिवार शाम निधन हो गया। 88 वर्ष के कपिल मोहन 'ओल्ड मॉन्क' बोतल बनाने वाली कंपनी मोहन मेकिन लिमिटेड के चेयरमैन थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहन की गाजियाबाद स्थित घर पर हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुई है। उनकी कंपनी रम के अलावा अन्य अल्कोहलिक और नॉन अल्कोहलिक सामान भी बनाती है।  
विज्ञापन

1954 में दुनिया को मिली थी 'ओल्ड मॉन्क'

यह लंबे समय तक दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली डार्क रम थी।
'ओल्ड मॉन्क' रम को 1954 में लॉन्च किया गया था। यह लंबे समय तक दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली डार्क रम थी। इसके अलावा कई सालों तक यह सबसे बड़ा भारत निर्मित विदेशी लिकर ब्रांड भी रहा।

हाल के कुछ सालों में ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कंपनी 'ओल्ड मॉन्क' की सेल घट जाने के चलते बिक्री बंद करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 से 2014 के बीच इस रम की बिक्री में 54 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें