धोनी की बेटी जीवा के लिए दुष्कर्म की धमकियों की जानकारी मिलने पर लोगों में इसे लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला था। एक ओर जब हाथरस में हुई कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, ऐसे में एक पांच साल की बच्ची के लिए ऐसे कमेंट मानसिकता और नैतिकता पर सवाल उठाने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यही वजह है कि यह देश महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित क्यों है। इन बेवकूफों की इतनी हिम्मत है कि एक पांच साल की बच्ची के लिए ऐसी बातें लिखें। महेंद्र सिंह धोनी के कुछ प्रशंसकों ने तो यहां तक कह दिया कि यह देश ही धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के रहने लायक नहीं है।
इसके साथ ही ऐसी बातें करने वालों को भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी करारा जवाब दिया था। इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा था कि सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी वह अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई छोटे बच्चे को इस तरह की धमकी दे।