फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में 22 लाख के इलेक्ट्रॉनिक आइटम की चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

Fri, 07 Apr 2023 05:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक जाल बिछाया और गुजरात के वलसाड में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि इस अपराध में उसके साथ एक और व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे जिले के काशीमीरा क्षेत्र में एक टेंपो से 22 लाख के इलेक्ट्रॉनिक आइटम की चोरी करने के मामले में गुजरात के एक युवक को पकड़ा है। यह घटना 30 मार्च की है, जब एक टेंपो भिवंडी के एक गोदाम से जिले के भायंदर स्थित एक शोरूम में मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहा था।

विज्ञापन


भायंदर जोन-1 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले ने बताया कि जब टेंपो काशीमीरा के पेनकरपाडा में रूका था, तो कुछ अज्ञात लोग उसका दरवाजा तोड़कर उसमें से 21,91,702 रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

काशीमीरा ठाणे के वरिष्ठ निरीक्षक संदीप कदम ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संदीप कदम ने कहा कि पुलिस जांच दल ने विभिन्न खुफिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को ढुंढने में जुट गई थी। 
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक जाल बिछाया और गुजरात के वलसाड में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि इस अपराध में उसके साथ एक और व्यक्ति शामिल है। कदम ने कहा कि कुल चोरी के सामान में से पुलिस ने अब तक 21.59 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक कुख्यात अपराधी था, जिसका नाम मुंबई, ठाणे और वलसाड सहित 10 से अधिक अपराधों में शामिल है, जो ज्यादातर घर में घुसने और चोरी से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें