इस मदर टेरेसा की 110 वीं जयंती के मौके पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय में विशेष पूजा अर्चना की गई।दौरान सामाजिक दूरी जैसे कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। यहां लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। पूजा के बाद गरीब लोगों को खाना बांटा गया।
मदर टेरेसा की सबसे करीबी रही सुनीता कुमार ने कहा कि गत वर्षों की तरह वह पूजा के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी नहीं जा सकी, लेकिन उन्होंने वहां मौजूद ननों को विशेष पूजा अर्चना करने को कहा था।
उन्होंने कोविड-19 मुक्त दुनिया के लिए प्रार्थना करने को कहा क्योंकि यह मानवता की भलाई के लिए होगी जैसे मदर टेरेसा करती थीं। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मदर टेरेसा की 110वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ममता बनर्जी ने मदर टेरेसा को याद करते हुए अपने ट्वीट में कहा, हमें हमेशा एक-दूसरे से मुस्कराहट के साथ मिलना चाहिए, क्योंकि मुस्कान प्यार की शुरुआत है। भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा 26 अगस्त, 1910 को मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे शहर में जन्मीं थी।