West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उस छात्रा के पिता से बात की, जिसकी एक महीने से ज्यादा समय पहले विशाखापत्तनम के एक छात्रावास में कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उस छात्रा के पिता से बात की, जिसकी एक महीने से ज्यादा समय पहले विशाखापत्तनम के एक छात्रावास में कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बनर्जी ने राज्य के उर्जा मंत्री अरूप बिस्वास के मोबाइल फोन से लड़की के पिता से बात की।
विज्ञापन
अरूप बिस्वास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लड़की के पिता सुखदेब साहा को सभी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि संकट की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। वहीं, साहा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एक पत्र लिखने को कहा जिसमें घटना, मौत की तारीख और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आदि का विवरण हो। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि राज्य प्रशासन मामले की अलग से जांच करेगा।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से फोन आया था कि लड़की 14 जुलाई को छात्रावास की इमारत की तीसरी मंजिल से गिर गई है। वह उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए विशाखापत्तनम के एक संस्थान में पढ़ रही थी। साहा ने कहा कि वह अगले दिन विशाखापत्तनम पहुंचे और उसे दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई।